Home Featured कन्हैया की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, भाजपा नेता एवं बजरंग दल जिला संयोजक को लिया गया हिरासत में।
Featured - मुख्य - February 4, 2020

कन्हैया की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, भाजपा नेता एवं बजरंग दल जिला संयोजक को लिया गया हिरासत में।

देखिए वीडियो भी।

[highlight txtcolor=”#dd3333″]देखिए वीडियो भी 👆[/highlight]

दरभंगा: जिले के जाले, राज मैदान और अलीनगर में जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया सिंह की जनसभा को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। जिले के विभिन्न जगहों पर भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती की गई थी। सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो, इसको लेकर कन्हैया की गाड़ी के आगे-पीछे पुलिस स्कार्ट गाड़ी साथ चल रही थी। जाले के सभा के बाद कन्हैया राज मैदान पहुंचे। लेकिन, बीच में मार्ग को बदल दिया गया। कादिराबाद में कुछ शरारती तत्वों के विरोध करने की सूचना पर सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता और एसडीपीओ अनोज कुमार ने कड़ी सुरक्षा के बीच कन्हैया सिंह के काफिले को मब्बी से दिल्ली मोड़ और बाघ मोड़ होते हुए राज मैदान लेकर पहुंचे, जहां पहले से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी। छपरा की तरह कोई अप्रिय घटना यहां नहीं हो, इसे लेकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के अलावा एंबुलेंस, अग्निशन दस्ता आदि की व्यवस्था की गई थी। सभा समाप्त होने पर पुलिस को सूचना मिली की दोनार में कुछ लोग विरोध करने के लिए खड़े हैं। इसके बाद प्रशासन ने फिर से मार्ग को बदल दिया। कन्हैया को दोनार के रास्ते की जगह दिल्ली मोड़ से मनीगाछी होते हुए अलीनगर ले जाया गया, जहां उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जन सभा को संबोधित किया। इधर, कन्हैया के आगमन और सभा के दौरान कोई विरोध अथवा अप्रिय घटना नहीं घटे, इसको लेकर प्रशासन की भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पैनी नजर थी। फेसबुक पर कुछ मैसेज पोस्ट किए जाने की सूचना के बाद भाजपा नेता मनीष जयसवाल और बजरंग दल के राजीव प्रकाश मधुकर को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने नोटिस देकर बुला लिया। विधि-व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए दोनों नेताओं को दिन के 10.30 से लेकर 3.15 बजे तक न्यायालय के समक्ष लहेरियासराय के दारोगा मनोज कुमार सिंह की निगरानी में रखा गया। इसे लेकर दोनों नेताओं ने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।

Share

Leave a Reply