
लनामिविवि में लगी पेंशन अदालत, 20 पेंशनरों को मिला प्रमाण पत्र।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कुलपति एसके सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 20 शिक्षक/ शिक्षकेतर कर्मियों को पेंशन एवं सेवानिवृत्त लाभ का स्वीकृति आदेश पत्र एवं 07 सेवानिवृत्त कर्मियों को अर्जित अवकाश नगदीकरण संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान की गई। कुलपति ने कहा ने कहा की विश्वविद्यालय अवकाश प्राप्त शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों के पेंशन निर्धारण लाभ के लिए कटिबद्ध है। इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। ताकि सेवानिवृत शिक्षक-कर्मियों को इस कार्य के लिए कॉलेज एवं विश्वविद्यालय की भागदौड़ नहीं करनी पड़े। पेंशन अदालत में कुल 27
सेवान्त लाभ के सूचीबद्ध मामलों का निष्पादन कर उनके उपादान एवं अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि कोषागार के माध्यम से भुगतान हेतु कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की गई। इस अवसर पर कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, वित्त परामर्शी अमानुलहक एवं पेंशन
पदाधिकारी डॉक्टर एसएम जफर एवं पेंशन शाखा के सभी कर्मी उपस्थित थे।

