Home Featured अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में दरभंगा के लाल सुशांत की रही अहम भूमिका ।
Featured - मुख्य - February 5, 2020

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में दरभंगा के लाल सुशांत की रही अहम भूमिका ।

दरभंगा: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा रोमांच से भरा होता है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2020 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी है मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 10 विकेट के अंतर से करारी मात दी। इस मुकाबले में भारत के टीम ने बल्लेबाजी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही क्षेत्रों में प्रतिद्वंदी टीम को काफी पीछे छोड़ा यूतों इस जीत के नायक भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल रहे जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन उनके साथ साथ भारत को फाइनल तक पहुंचाने वाले मिथिलांचल के दरभंगा के युवा क्रिकेट की महती की भूमिका रही। जिन्होंने इस मैच में अपने अनोखे प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
हम बात कर रहे हैं भारतीय अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा ने दक्षिण अफ्रीका के पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क मैदान में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए इस हाईप्रोफाइल मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन भारतीय गेंदबाज ने पाक कप्तान के इस फैसले को गलत साबित करते हुए पूरी टीम को मात्र 172 रनों पर ऑल आउट कर दिया। भारत की ओर से इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट सुशांत मिश्रा ने चटकाए जो मूल रूप से मिथिलांचल के दरभंगा के रहने वाले हैं युतों सुशांत मिश्रा ने भारतीय अंडर-19 टीम में जगह रांची से खेलते हुए बनाई, लेकिन उनका पैतृक घर बिहार के दरभंगा जिले के तूमौल में है। दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ जैसे-जैसे सुशांत विकेट चटका रहे थे। वैसे-वैसे दरभंगा के तुमौल गांव में जश्न का माहौल जोर गरम हो रहा था।इसी गांव के समीर कुमार मिश्रा के पुत्र हैं सुशांत मिश्रा भारतीय अंडर-19 में सुशांत के चयन के बाद उनके परिवार काफी खुश था। जो पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद और 2 गुना हो गया पिता समीर ने बताया एक मध्यम वर्गीय परिवार में बेटे को क्रिकेटर बनाने का फैसला काफी कठिन होता है।मेरे पूरे परिवार सुशांत की पढ़ाई पर जोर दे रहा था लेकिन मेरी इच्छा थी कि सुशांत क्रिकेट के लिए, काफी मुश्किल से मैंने पूरे परिवार को उसके लिए राजी किया। जब सुशांत को शुरुआती कामयाबी मिलनी शुरू हुई है। तो पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।

Share

Leave a Reply