
Home Featured आगामी मई माह में आयोजित होने वाले मिथिला लोक मंथन कार्यक्रम केलिए कार्यालय का शुभारंभ।
आगामी मई माह में आयोजित होने वाले मिथिला लोक मंथन कार्यक्रम केलिए कार्यालय का शुभारंभ।
दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में बुधवार को प्रज्ञा प्रवाह की उत्तर बिहार प्रांत इकाई चेतना के तत्वावधान में आगामी 8, 9 और 10 मई 2020 को आयोजित होने वाली मिथिला लोक मंथन कार्यक्रम के लिए निमित्त कार्यालय का शुभारंभ प्रांत प्रचारक राम कुमार के द्वारा हुआ।
इस अवसर पर उन्होंने विद्वानों को आपसी विमर्श द्वारा निकले नवनीत से सुव्यवस्थित, सुसंस्कृत, सुसंगठित एवं
सबल राष्ट्र निर्माण को प्रेरित करने की सलाह दी। चेतना के संयोजक विजय शाही ने कहा कि इस मंथन हेतु देश के सभी विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, लेखक, चिंतक एवं शोधार्थी आमन्त्रित है। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 कन्हैया चौधरी ने इस कार्यक्रम के आयोजन में सभी सामाजिक शैक्षणिक और बौद्धिक लोगों के सहभागिता का आह्वान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

