
जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित हुए जिला स्वीप आईकन मणिकांत झा।
दरभंगा: मैथिली के प्रख्यात गीतकार तथा भारत निर्वाचन आयोग के दरभंगा जिला स्वीप आइकॉन मणिकांत झा को शुक्रवार को जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ.
त्यागराजन एसएम ने लोकसभा आम चुनाव वर्ष 2019 को स्वतंत्र निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए समाहरणालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोकसभा चुनाव के
दौरान मणिकांत झा द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए चलाए गए अभियान की भूरि भूरि प्रशंसा की। वहीं मणिकांत झा ने भी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रति आभार प्रकट किया।

