
बिजली विभाग की लापरवाही से गयी मजदूर की जान!
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: शनिवार की दोपहर जिले के बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बरहेता मुहल्ले में चापाकल गाड़ने के दौरान बिजली का करेंट लगने से एक मजदूर की मौत मौके पर ही हो गयी। स्थानीय लोगो द्वारा बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। उक्त मकान तक गये 11 हजार वाले तार की ऊंचाई महज लगभग आठ फ़ीट थी जिसकारण लोहे का पाइप सट जाने से मजदूर की मौत हो गयी।
मृतक के साथ काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी जोगिंदर मुखिया ने बताया कि वे तीन लोग मिलकर चापाकल गाड़ने का काम कर रहे थे। तीन पाइप गाड़ने के बाद चौथा पाइप
लाने पतोर ओपी क्षेत्र के रामपुरा निवासी करीब 40 वर्षीय देवेंद्र मुखिया बाहर गया।अंदर मोटर चल रहा था जो अचानक आवाज किया। बाहर आकर देखा तो लोहे का पाइप तार के सहारे लटका था और देवेंद्र मुखिया जमीन पर गिरा था। जैसे उन्होंने देवेंद्र को उठाया, उसने उनकी गोद मे दम तोड़ दिया गया।
सूचना मिलने पर बहादुरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार दलबल के साथ पहुँचे। लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी।
मृतक के ग्रामीण एवं स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर जमकर गुस्सा दिखाया। मज़दूर की मौत का कारण लोग
इतनी कम ऊंचाई में नँगा तार होना बता रहे थे। लोगों की मांग थी कि बिजली विभाग मृतक के परिजनों को मुआवजा दें।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पहुँचे हैं। बिजली के करेंट से मौत होने की बात सामने आयी है। आवश्यक कानूनी कारवाई की जा रही है।

