
विकास शिविर का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।
दरभंगा: शनिवार को चन्दनपट्टी में लगाये गए हायाघाट ग्राम विकास शिविर में लगे सभी विभागों के स्टॉल पर जाकर जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस. एम ने विभाग के संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों से पूछताछ की। वहीं स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लगाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हायाघाट की ओर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललित कुमार लाल के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने 106 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया तथा आवश्यक दवा का वितरण भी किया गया। शिविर में प्रखंड विकास
पदाधिकारी राकेश कुमार भी अपना स्वास्थ्य जांच कराते हुए ब्लड शुगर जांच कराएं। इस मौके पर वंडर ऐप कार्यक्रम के बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक भी किया। इस अवसर पर डॉ सीवी राय, डॉ मनीष कमल, मेडिकल लैब टेक्नीशियन अकील अहमद,
बीसीएम वेद प्रकाश, केयर इंडिया प्रबंधक आलोक सवाई, एएनएम सुनीता कुमारी, कविता कुमारी, डाटा आॅपरेटर कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।

