
रामनरेश बने 7वीं बार राजद जिलाध्यक्ष।
दरभंगा : राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आज स्थानीय नगर भवन परिसर में बैठक कर प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। बैठक में 7वीं बार जिलाध्यक्ष के पद पर राम नरेश यादव के मनोनयन पर खुशी व्यक्त की गई है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देकर जमीनी स्तर तक समाजिक समीकरण को मजबूत किया है। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर से 2020 विधानसभा चुनाव को फतह करने का संकल्प लिया। पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार महानगर अध्यक्ष के पद पर वरूण महतो, जिला राजद के प्रधान सचिव पद पर संजीव शर्मा, महानगर के प्रधान महासचिव पद पर सचिन राम के मनोनयन से राजद के लोग उत्साहित है और इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव, विधायक अब्दुलबारी सिद्दिकी, ललित यादव और भोला यादव को बधाई दी है। आज की बैठक में बदरे आलम बदर, प्रकाश कुमार ज्योति, मौजे सदाय, गुलाम हुसैन चीना, आसिफ आजम, कमरे आलम, संतोष यादव, विष्णुचंद्र पप्पू, रंजीत यादव, मृत्युंजय झा, छोटन कुरैसी, नारायण जी राम, महेन्द्र यादव, राजेश रंजन आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता राजन नेता निजाम कुरैसी ने की।

