Home Featured कन्हैया पर हुए हमले के विरोध में प्रतिरोध मार्च।
Featured - मुख्य - February 8, 2020

कन्हैया पर हुए हमले के विरोध में प्रतिरोध मार्च।

दरभंगा : डॉ. कन्हैया कुमार के काफिले पर हो रहे हमले और दरभंगा राज मैदान में हुई सभा के बाद भाजपा द्वारा उसे गंगा जल से धोने के विरोध में यूथ इंडिया नेशनल कॉर्डिनेशन कमिटी की ओर से प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च कामेश्वर नगर स्थित चौरंगी से चलकर भोगेन्द्र झा चौक पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। इसका नेतृत्व एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष शशिरंजन प्रसाद सिंह, आइसा के जिलाध्यक्ष प्रिन्स राज, छात्र जाप के दीपक स्टार कर रहे थे। भोगेन्द्र झा चौक पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जनगनमन यात्रा के दौरान डॉ. कन्हैया कुमार पर हो रहे हमले को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वहीं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के चुने हुए छात्र प्रतिनिधियों को गंगा जल प्रकरण में शामिल होने पर भी आपत्ति व्यक्त करते हुए उनलोगें को बर्खास्त करने की मांग की गई। सभा को भाकपा माले के देवेन्द्र कुमार, एआईएसफ के शरद कुमार, आइसा संदीप चौधरी, एआईएसएफ के मृत्युंजय मृणाल, अमित कुमार सिंह, विशाल मांझी, मो. तालिब, शमसे तबरेज, मो. सहाबउद्दीन, दीपक झा आदि ने संबोधित किया।

Share

Leave a Reply