Home Featured ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक में पहुँचे आरके मिश्रा, समाज को संगठित होकर शक्ति दिखाने का दिया संदेश।
Featured - मुख्य - February 9, 2020

ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक में पहुँचे आरके मिश्रा, समाज को संगठित होकर शक्ति दिखाने का दिया संदेश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार को बिरौल के रोहार में ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के महानिदेशक सह महासमादेष्टा आईपीएस आरके मिश्रा तथा विशेष अतिथि के रूप में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी उपस्थित हुए। दोनो अतिथियों का मिथिला की परम्परा के अनुसार पाग-चादर एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
बैठक की शुरुआत से पूर्व भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं गायत्री मंत्र का उच्चारण भी किया गया।
बैठक में उपस्थित ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि समाज ने आपलोगों को नेतृत्व कर्ता बनाया था क्योंकि आप निस्वार्थ भाव से समाज हित की बात सोचते थे। बल-बुद्धि में सबसे आगे थे। तभी समाज ने आपलोगों को आगे किया ताकि आप उनका मार्गदर्शन करें क्योंकि उन्हें आपकी शक्ति पर भरोसा था। परंतु आज कहीं न कहीं इन चीजों में ह्रास हो चुका है। जब तक संगठित होकर अपनी शक्ति नही दिखाएंगे तबतक कोई आप पर भरोसा कैसे करेगा कि आप उन्हें मजबूती प्रदान कर सकते और आपको नेतृत्वकर्ता बनाया जाय। इसलिए सर्वप्रथम स्वयं संगठित होकर खुद की शक्ति बनाये, तभी समाज और देश मे आप नेतृत्वकर्ता बन सकते हैं।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि आगामी 16 फरवरी को बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय के निकट अवस्थित इंद्र भवन में ब्राह्मण मिलन समारोह आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में उनके साथ भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार भी होंगे तथा मुख्य अतिथि आईपीएस आरके मिश्रा रहेंगे। इसी समारोह केलिए आमंत्रण देने उनकी टीम जगह जगह बैठक कर रही है। इसी क्रम में आज बिरौल के रोहार में बैठक आयोजित हुई जिसने स्वयं श्री मिश्रा की भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति हुई।
श्री चौधरी ने उपस्थित सभी लोगों को 16 फरवरी के दिन ब्राह्मण मिलन समारोह में पहुंचने का आह्वान किया।

Share

Leave a Reply