
अपराध से पहले मिली अपराधी की सूचना, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: पुलिस ने एकबार फिर अपराध होने से पहले अपराधी को हथियार के साथ पकड़ने में सफलता मिलने का दावा किया है।
इस सम्बन्ध में रविवार की शाम प्रेस वार्ता में सूचना देते हुए सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक अपराधी को
गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किया है। वहीं, पुलिस उसकी आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई है।
सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक पतोर ओपी क्षेत्र के ब्युनी गांव का ही रहने वाला है। ऐसा प्रतीत होता है कि वो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस की तत्परता से अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई।
श्री कुमार ने बताया कि मामला जिले के पतोर थाना
अतर्गत ब्युनी गांव का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त युवक हथियार लेकर गांव में घूमता है। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया। पुलिस ने गांव में छापेमारी कर उमाशंकर लालदेव के पुत्र पंकज लाल देव नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है।

