
अगलगी में जले दो घर, लाखों की संपत्ति नष्ट।
जाले: उत्तरी जाले पंचायत के इस्लामपुर गांव में लगी आग से दो भाइयों का घर जलकर खाक हो गया। घटना रविवार को दिन के ढ़ाई बजे की बतायी जाती है। मो0 निजिम का पुत्र मो0 बेचन के घर से अचानक आग की लपटें उठी। देखते ही देखते मो. रफुज के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि अग्नि कांड में गृहोपयोगी सभी सामग्री जलकर राख में तब्दील हो गयी। इस घटना में लगभग दो लाख पचास हजार से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान है। इस मुत्तालिक गृहस्वामी ने जाले अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सरकारी सहायता की गुहार लगायी है।

