Home Featured बगीचे में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात महिला की लाश
Featured - मुख्य - February 10, 2020

बगीचे में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात महिला की लाश

दरभंगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव के निकट एक बगीचे में पेड़ से लटका एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी मच गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों ने बागीचे में पेड़ से लटका एक महिला का शव देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। महिला को कहीं अन्यत्र हत्या कर पेड़ से लटका देने की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई

Share

Leave a Reply