
कुलपति ने किया बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के कार्यालय का उद्घाटन।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति आवासीय परिसर में बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 के सफल और सुचारू आयोजन के लिए नये कार्यालय का उद्घाटन कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने किया। वहीं इस अवसर पर उन्होंने वेबसाईड के डेसबोर्ड का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रति-कुलपति प्रो. जय गोपाल, कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, छात्र
कल्याण अध्यक्ष प्रो. रतन कुमार चौधरी, प्रो. बीबीएल दास, परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.के. राय सहित कई अन्य पदाधिकारी और प्राचार्य उपस्थित थे। इस मौके पर कुलपति प्रो. सिंह और राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अजीत कुमार सिंह ने पत्रकारों को कार्य योजना की जानकारी दी। उद्घाटन के पश्चात कार्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में कोर कमिटी की बैठक हुई। वहीं बताया गया
कि आॅन लाईन आवेदन वेबसाईट पर दिनांक 01 फरवरी 2020 से लिया जाना शुरू हो चुका है और इसकी अंतिम तिथि 02 मार्च 2020 निर्धारित की गयी है। बताया गया कि आवेदकों को चार चरण में आवेदन करना है। प्रथम चरण में निबंधन, द्वितीय चरण में व्यक्तिगत व शैक्षिक विवरण, तृतीय चरण में केन्द्र का चुनाव और चतुर्थ चरण में परीक्षा शुल्क का भुगतान कर प्रिंट आउट लेना है। जिसे अपने पास रखना है। इसे नोडल आॅफिस कार्यालय को नहीं भेजा जाना है।

