
एसएसपी अब जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को करेंगे जागरूक, हायाघाट से होगी शुरुआत।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दूरदराज के बहुत से लोग समस्याओं के वाबजूद जिला मुख्यालय नही पहुंच पाते हैं। ऐसे में जिला के वरीय अधिकारी उन तक पहुँचे। इसी को लेकर जिलाधिकरी के शिविरों की शुरुआत के बाद अब वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम भी थानाक्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।
शराबबंदी की सफलता, समाज में अमन, चैन, शांति व सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने के लिए एसएसपी बाबूराम अब जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे। नई तरकीब की शुरूआत बुधवार को हायाघाट से करेंगे। इसके बाद बारी-बारी से आम लोगों को पुलिस से जोड़ने का काम करेंगे। अभियान को सफल
बनाने के लिए शहर से लेकर गांव और मोहल्लों में लोगों को जागरूक बनाएंगे। ताकि वे सीधे तौर पर एसएसपी से जुड़कर संवाद स्थापित करेंगे और उन्हें विश्वास में लेंगे। यह जताने की कोशिश करेंगे उन्हें शराब कारोबारियों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों से अब डरने की जरूरत नहीं है। आप सूचना दें, हम कठोर कार्रवाई करेंगे इस वचन के साथ स्वच्छ समाज बनाने के संकल्प में सभी का साथ लेंगे। एसएसपी राम ने बताया कि कई ऐसी सूचनाएं हैं जिस पर थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इसमें थानेदार, अन्य पुलिस पदाधिकारी और चौकीदार की लापरवाही के साथ-साथ कार्रवाई के प्रति इच्छाशक्ति की कमी रहती है। यही कारण है कि आम लोग किसी भी तरह की सूचना देने से परहेज करते हैं। लेकिन, अब ऐसे लोगों की मनमानी नहीं चलेगी। जागरूक और जवाबदेह लोगों की सोच को सकार किया जाएगा। आम लोगों के पास ऐसी कई सूचनाएं होती है जिस पर पुलिस समय रहते कार्रवाई कर बड़ी घटनाओं को रोक सकती है। उन्होंने बताया कि जागरूक लोगों की टोली में समाज के प्रबुद्ध लोगों और युवाओं को शामिल किया जाएगा। जिनका सीधा संपर्क हम से रहेगा। साथ ही सभी को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। कहा कि समाज को मुख्य धारा से जोड़ने व शांति कायम रखने में युवाओं की भूमिका अहम है। साथ ही सूचना तंत्र भी मजबूत रहता है। इसका ख्याल रखते हुए युवाओं से विशेष सहयोग लेने की बात कही।

