Home Featured हथियार के बल पर फाईनेंस कम्पनी के कार्यालय से अपराधियों ने लूटे 61 हजार रुपये।
Featured - मुख्य - February 11, 2020

हथियार के बल पर फाईनेंस कम्पनी के कार्यालय से अपराधियों ने लूटे 61 हजार रुपये।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिले में अपराध की घटना रुक नही रही है। पुलिस द्वारा उदभेदन के दावे भी मीडिया के सामने किये जा रहे हैं। पर फिर भी अपराधियो में खौफ नही दिख रहा है। इसी का परिणाम है कि अपराधी अब लूट केलिए रात के अंधेरे का इंतजार भी नही करते, बल्कि दिन के उजाले में भी घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार की शाम जिले के बिरौल थानाक्षेत्र में दो पिस्तौलधारी बदमाशों ने अतिव्यस्त बेनीपुर-बिरौल रोड स्थित डुमरी मोड़ के निकट एल एंड टी फाईनेंस आॅफिस में घुसकर 61 हजार 700 रूपये लूट लिए। अपराधियों ने भागते हुए कर्मचारियों को भयभीत करते हुए लिए एक राउंड गोली भी चलाई, जो दीवार से टकरा गई। जीन्स-पेंट और टी-शर्ट पहने अपराधकर्मी मोटरसाईकिल चढकर भागने में सफल रहे। घटना की सूचना पाकर बिरौल के एसडीपीओ दिलीप कुमार झा मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये।

Share

Leave a Reply