
दिनदहाड़े शहर में फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर पैसे का लॉकर लेकर भागे अपराधी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा में लगातार अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। लूट की घटनाओं को अंजाम देने केलिए अब अपराधी रात के अंधेरे का इंतजार नही करते, बल्कि दिन क उजाले में ही घटना को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार की शाम जहां बिरौल में निजी फाइनेंस कम्पनी से लूट की घटनाओं को अंजाम दिया, वहीं बुधवार की सुबह करीब नौ बजे शहर में एक फाइनेंस कंपनी को अपना शिकार बनाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के
बेलादुल्लाह मुहल्ले में गुमटी के पास अवस्थित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड की शाखा में बुधवार की सुबह नौ बजे अपराधियों ने एक लाख 58 हजार रुपये से भरे लाॅकर को लूट लिया। अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे। चार अपराधियों ने मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। शुरुआती दौर में एक अपराधी रुपये जमा करने के नाम पर सुबह नौ बजे शाखा में प्रवेश किया, उसके बाद सभी अपराधी बारी-बारी से शाखा में प्रवेश कर गए।
बैंक में मौजूद कर्मी मृत्युंजय सिंह को अपराधियों ने हथियार के दम पर एक कमरे में बंद कर दिया और रुपये से भरे लाॅकर को लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की करतूत कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बाबू राम एवं सिटी एसपी योगेंद्र कुमार और अन्य पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल करते नजर आये।
अब देखने वाली बात होगी कि लगातार खुलेआम चुनौतियों के बाद भी पुलिस असली अपराधियों तक पहुंच पाती है या अपराधी यूँ ही खुलेआम घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।

