
अंग्रेजों की नीति पर चल रही है भाजपा सरकार : पांडेय।
दरभंगा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यकारिणी की बैठक ब्रजभूषण सिंह की अध्यक्षता में कुमर कल्याण पथ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसको संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व विधायक रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई हैं तब से लगातार अंग्रेजों के नीति पर चलकर लगातार देश को तोड़ने का काम कर रही हैं। भाजपा अपने घसक रहे जनाधार से घबराकर अब इस देश में हिन्दू-मुसलमान कर रही हैं। भाजपा-आरएसएस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सीपीआई राष्ट्रीय नेतृत्व ने संघर्ष तेज करने का आवाह्न किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस से सीपीआई ही संघर्ष करके इस देश को बचा सकती है। भाकपा ही भाजपा का मजबूत विकल्प है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सीएए, एनपीआर, एनआरसी, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ पूरे देश के अंदर संघर्ष तेज कर दी है। जगह-जगह पार्टी इस काले कानून के खिलाफ लोगों को गोलबंद कर संघर्ष तेज कर रही है। उन्होंने बैठक के दौरान पार्टी के सांगठनिक ढांचा पर बात रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्र-नौजवानों, अकलियत, दलित-महादलित, महिला, पिछड़े आदि को पार्टी से जुड़ कर इस देश की स्थिति परिस्थिति को ठीक करने में अपना योगदान देना चाहिए। वहीं बैठक में पार्टी के जिला सचिव नारायणजी झा ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कॉमरेड कन्हैया कुमार के नेतृत्व में बिहार के 100 से ऊपर छात्र नौजवान और सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर बापूधाम भितहरवा से गांधी मैदान तक जन गण मन यात्रा निकाला गया है। उन्होंने कहा कि उस यात्रा समापन 27 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होगा। वहीं पार्टी ने सीपीएम नेता अमोल ठाकुर और अबध किशोर के आकास्मिक निधन पर शोक व्यक्त किए। बैठक में पार्टी के जिला सह सचिव सुधीर साह, पूर्व जिला सचिव रामकुमार झा, प्रो. सबीर अहमद बेग, शत्रुघ्न झा, विश्वनाथ मिश्र, हरेश कुमार सिंह, किसान सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, चन्देश्वर सिंह, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, रामनाथ पासवान, रामनरेश राय, सुधीर कुमार राय, आशुतोष मिश्र, श्याम देवी, मणिकांत झा, लक्ष्मीकांत यादव आदि उपस्थित थे।

