
बोगियों को छोड़ भागा इंजन, टली बड़ी दुर्घटना।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा जंक्शन पर एक बार फिर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इंजन से बोगी का संपर्क टूट गया। करीब दो किलोमीटर तक आगे इंजन निकल गया। हालांकि जानकारी मिलते ही इंजन को रोका गया। इसके बाद वापस जोड़ गाड़ी को रवाना किया गया। इस मामले की विभागीय जांच शुरू हो गयी है।
घटना का कारण इंजन व बोगी के बीच की कपलिंग का खुल जाना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दरभंगा से कोलकाता जाने के लिए 15234 एक्सप्रेस ट्रेन अपराह्न करीब 3.30 बजे जंक्शन से खुली। ट्रेन के खुलते
ही बोगियों का संपर्क इंजन से टूट गया। इंजन आगे बढ़ गया। बोगियां पीछे रह गयी। इससे शोर मच गया। जानकारी मिलते ही चालक ने इंजन को रोक दिया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालूम हो कि दरभंगा की ट्रेनों में इस तरह की यह चौथी घटना है। इस वजह से करीब ढाई घंटा तक ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। यहां गौरतलब है कि जंक्शन के सटे ही म्यूजियम गुमटी है, जहां से नित्य हजारों लोग आवागमन करते हैं। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कपलिंग को ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया।

