Home Featured एसएसपी ने किया नेहरा सहायक थाना का निरीक्षण।
Featured - मुख्य - February 14, 2020

एसएसपी ने किया नेहरा सहायक थाना का निरीक्षण।

मनीगाछी: एसएसपी बाबूराम ने शुक्रवार को नेहरा सहायक थाना का औंचक निरीक्षण किया। दिन के करीब 4 बजे थाना पहुंचे एसएसपी ने गुंडा पंजी, लूट पंजी, वारंट पंजी सहित थाना के अन्य पंजियों का अवलोकन किया। अवलोकन में सभी पंजी अद्यतन स्थिति में पाया गया। उन्होंने लंवित वर्ष 2019 की कुर्की जप्ती के शीघ्र निष्पादन के साथ ही पूर्ण शराबबंदी के लिए पंचायत स्तर पर अभियान चलाने एवं जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य व्यक्तियों का कमिटी गठन करने का निर्देश दिया। इसके लिए आम लोगों की मदद लेने एवं उन्हें इसकी बुराइयों से होने वाली परेशानियों के प्रति जागरूक करने की सलाह भी दी। निरीक्षण के उपरांत एसएसपी ने थाना के लिए प्रस्तावित जमीन का स्थल निरीक्षण किया। जमीन पेट्रोल पंप के पीछे होने के कारण जमीन मालिक से सड़क किनारे जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया। जिस पर जमीन मालिक सहमति जताए। उन्होंने शराब कारोबारियों पर लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। मौके पर पुलिस निरीक्षक बहेड़ा मदन प्रसाद, थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply