Home Featured ज्यादातर मामलों में सूचना के अधिकार का गलत उपयोग : कुलपति।
Featured - मुख्य - February 14, 2020

ज्यादातर मामलों में सूचना के अधिकार का गलत उपयोग : कुलपति।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सूचना के अधिकार के अच्छे और बुरे दोनों पहलु हैं। अगर ठीक ढंग से और सही नीयत से इस पर प्रश्न किया जाय, तो ये कारगर भी होगा और इसकी अच्छाइयां भी दिखेंगी, लेकिन अगर खराब नीयत से प्रश्न होगा, तो उसका फायदा कम व परेशानियां ज्यादा दिखती हैं। उन्होंने कहा कि आज सूचना के अधिकार के उपयोग से ज्यादा दुरूपयोग होता है। इसलिए इस मामले में समाज को और जागरूक करने व होने की जरूरत है। कुलपति आज विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में सूचना का अधिकार विषय पर एक कार्यशाला व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकार्पित पुस्तक सम्पूर्णता के साथ-साथ ज्ञानवर्धन, जनोपयोगी, समाजोपयोगी साबित होगी। वहीं इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. जयगोपाल ने कहा कि आज सूचना के अधिकार का उपयोग से ज्यादा दुरूपयोग भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तविक जरूरतों पर ही प्रश्न पूछे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार द्वारा प्रदत सूचना को न्यायालय सबूत मांगती है। अगर वो है, तो कई मामलों गवाह की भी जरूरत नहीं पड़ती। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के वरीय प्रशिक्षक और लखनऊ विश्वविद्यालय से सेवानिवृत प्रो. नीरज कुमार ने कहा कि सबसे पहले आपको आप कार्य क्षेत्र की जानकारी होनी चाहिए। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में अब कोई भी जानकारी फॉरमेट में ही मुहैया कराया जा सकता है। जिससे समय व पैसे दोनों की बचत होती है। उन्होंने कहा कि जनसूचना अधिकारियों के कर्त्तव्य एवं दायित्वों पर भी विस्तृत व ज्ञानवर्धक चर्चा की। वहीं विश्वविद्यालय के लोक सूचना पदाधिकारी प्रो. नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि 2018 में 123 देश की रैंकिंग में भारत का दूसरा स्थान है और भारत में बिहार का पहला स्थान है। इस मौके पर मनीष कुमार शेखर, प्रधानाचार्य प्रो. विजय कुमार मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अशोक कुमार मेहता और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हरेकृष्ण सिंह ने किया।

Share

Leave a Reply