
रैली की तैयारी में जुटा लोजपा।
दरभंगा: लोक जनशक्ति पार्टी के सदस्यता अभियान और महारैली की सफलता के लिए गौराबौराम विधानसभा क्षेत्र के बिरौल प्रखंड अंतर्गत रामनगर पंचायत के अहिलवाड़ा गांव में दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष जीवछ पासवान की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रभाकर ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी 2020 को पटना के गांधी मैदान में बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट महारैली में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाया जा रहा है। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष अमरजीत यादव, प्रखंड युवा अध्यक्ष रणविजय यादव, गोविंद आचार्य, सुरेश पासवान, अतुल ठाकुर, रंजन कुमार, पांडेय पासवान, विजय पासवान, घूरन महाराज आदि उपस्थित थे।

