
पुलिस छापेमारी में शराब के साथ दो गिरफ्तार।
मनीगाछी: एसएसपी बाबूराम के निर्देश पर शुक्रवार 14 फरवरी की देर शाम से लेकर देर रात तक नेहरा ओपी पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त से जगदीशपुर एवं नेहरा गांव में छापेमारी कर 40 बोतल विदेशी एवं देशी शराब बरामद किया है। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। जगदीशपुर गांव में की गई छापामारी में दो बोतल चुलाई देशी शराब के साथ प्रभु सहनी को गिरफ्तार किया है। जबकि नेहरा गांव में की गई छापामारी में सुभाष सहनी के घर से 38 बोतल इम्पीरियल ब्लू विदेशी शराब बरामद किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर सुभाष सहनी भागने में सफल रहा। विदेशी शराब की सभी बोतलें 375 एम एल की हैं। छापामारी दल का नेतृत्व नेहरा ओपी के एस आई सुशील कुमार कर रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कांड संख्या 40/20 दिनांक 14 फरवरी 2020 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

