Home Featured जाले विधानसभा क्षेत्र में जदयू का प्रशिक्षण शिविर।
Featured - मुख्य - February 15, 2020

जाले विधानसभा क्षेत्र में जदयू का प्रशिक्षण शिविर।

जाले: सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबंध है जदयू विकास के लिए समाज में शांति और सद्भाव होना जरूरी है। उक्त बातें जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार चौधरी ने जाले विधानसभा में अनील मिश्र के अध्यक्षता एवं मनोज दास के संचालन में आयोजित बूथ अध्यक्ष एवं सचिव के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कही। आगे इन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द के माहौल में ही देश एवं राज्य का काम आगे बढ़ता है। शराबबंदी एवं नशा मुक्ति पर उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए लगभग चार वर्ष हो गए हैं। शराबबंदी को अपार जनसमर्थन मिला है। किसान सशक्तिकरण पर प्रशिक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह जी ने कृषि के क्षेत्र में बिहार सरकार की उपलब्धि पर चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन तथा वैज्ञानिकों और खासकर किसानों के सुझाव पर बिहार में तीन कृषि धान, गेहूं और मक्का के उत्पादन में हम चीन से आगे हैं। प्रशिक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर खाँ रूमी ने अल्पसंख्यक सशक्तिकरण की चर्चा की। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा ललिता झा, वली इमाम वेग, अतहर इमाम वेग, प्रखण्ड युवा जदयू अध्यक्ष शशि रंजन प्रसाद चुनचुन, उमा मेहता, प्रखण्ड प्रभारी संजय मिश्रा, पप्पू चौधरी आदि शामिल थे।

Share

Leave a Reply