Home Featured शायर और कवयित्री को बच्चों ने दी श्रद्धांजलि।
Featured - मुख्य - February 15, 2020

शायर और कवयित्री को बच्चों ने दी श्रद्धांजलि।

दभंगा: भारत के दो महान विभूतियों शायर मिर्जा गालिब और सुप्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में बाल संसद की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वहीं इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक अरूण कुमार चौधरी ने कहा कि कविता सुभद्रा कुमारी चौहान की वीररस की कविता झांसी की रानी ने उन्हें हिन्दी जगत में प्रसिद्धि दिलवाई। उनकी यह कविता आज भी 8वीं कक्षा में पढाई जाती है। वहीं शायरी के क्षेत्र में विश्वभर में भारत का नाम मिर्जा गालिब ने रौशन किया था। वहीं कविता पाठ प्रतियोगिता में आशीष रंजन, रौनक, खुशी राज, मेहक परवीन, नैना, नंदनी, श्रेयामणि, अन्नु, नूतन, विशाल, सेजल, किशन, निखिल, अंकिता, सत्यम, सौम्या, रोहित को लालबाबू ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर राजा शिवी, नीरज, किशन, सौरभ, अपर्णा, माधव, सुप्रिया, इंदु देवी, शकील अहमद सिद्दीकी, साजिद हसन, निर्मला कुमारी, प्रेमलता कुमारी, बेबी कुमारी, सरिता कुमारी आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply