
गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
मनीगाछी : अवैध रूप से गांजा का व्यवसाय करने वाले दो लोगों को थाना क्षेत्र के बलौर मोड़ से 210 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में सदर थाना क्षेत्र के बिजली गांव निवासी रविन्द्र यादव एवं राजे गांव की महिला दासीन देवी शामिल हैं। ये गांव-घरों की दुकानों को गाजा पहुंचाने का काम करते थे। नशामुक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम में इनकी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और तलाशी के दौरान इनसे गांजा की बरामदगी की गई है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

