Home Featured भारी मात्रा में गांजा एवं नशीली दवाओं के साथ महिला गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - February 17, 2020

भारी मात्रा में गांजा एवं नशीली दवाओं के साथ महिला गिरफ्तार।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार सुशीला देवी के घर से आठ सौ ग्राम गांजा के साथ 26 हजार नकद, तीन मोबाइल, बिना नंबर की एक स्कूटी के अलावा एनआरएक्स श्रेणी की कई दवाएं बरामद की गयीं।

उन्होंने बताया कि बाकरगंज कचहरी पोखर के निकट अनिल भंडारी व उसके परिवार के सदस्य गांजा व नशे के रूप में प्रयोग होने वाली दवाओं को अवैध रूप से बेचते हैंं। सुशीला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पुत्र अनिल की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी टीम में दारोगा राशिद परवेज, संतोष कुमार, रेखा कुमारी और सहायक दारोगा शंभू ठाकुर शामिल थे।

 

Share

Leave a Reply