
मैट्रिक परीक्षा का पहला दिन गुजरा शांतिपूर्ण, 1243 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा सोमवार को जिले के 47 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कदाचार रहित सम्पन्न कराने हेतु बड़ी संख्या में सशस्त्र बल के साथ दण्डाधिकारी की तैनाती की गई है।
डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. स्वयं भी कई परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसमें लहेरियासराय परीक्षा केन्द्र शामिल है।
वहीं सभी जोनल दण्डाधिकारी/सुपर जोनल दण्डाधिकारी/उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी लगातार संबंधित परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों पर नजर रखे हुए थे। प्रथम पाली विज्ञान/संगीत विषय में आवंटित कुल 25708 परीक्षार्थियों में से 25044 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए एवं 664 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली विज्ञान विषय की परीक्षा में आवंटित कुल 25297 परीक्षार्थी में से 24718 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एवं 579 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन किसी भी परीक्षा केन्द्रो से किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है।

