Home Featured नशामुक्ति को लेकर सिटी एसपी का जनसम्पर्क अभियान
Featured - मुख्य - February 18, 2020

नशामुक्ति को लेकर सिटी एसपी का जनसम्पर्क अभियान

दरभंगा: जिले के जाले थाना परिसर में आमजनों की समस्या व शिकायतों का निवारण करने के साथ-साथ नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के उपस्थिति में जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच जाकर समस्याओं को सुनना और सरकार के शराबबंदी नीति को प्रभावी ढ़ंग से लागू करना है। इस विषय पर आपलोगों से विचार मंथन करके सहयोग प्राप्त करना है। नगर पुलिस अधीक्षक ने शराबबंदी के बाद गांजा और भांग के बढते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर सख्त कारवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शराब के कारोबार में लगे लोग पकड़े तो जाते हैं, लेकिन जेल से जमानत पर छूठकर आने के बाद फिर से उसी काम लग जाते हैं। ऐसे लोगों को सामाजिक प्रतिष्ठा, अपने मान-सम्मान या समाज से जुड़कर रहने की ऐसी कोई प्रवृति उनके अंदर नहीं बची है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कानूनी कारवाई के साथ-साथ सामाजिक दबाव भी बनाना जरूरी है। इस मौके पर लोगों ने स्थानीय पुलिस के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतें की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मुखिया संघ के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र प्रसाद ने किया। मौके पर मुखिया महेश प्रसाद, पूर्व मुखिया मो. सरफराज, डॉ. निरंजन पुरी, संतोष कुमार, सरपंच हरेश कुमार, अंजली सिंह, मुखिया मिथिलेश कुमार, वली इमाम बेग उर्फ चमचम, रामबाबू साह आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply