
मैट्रिक परीक्षा में बाधा पहुंचाने वाले 22 नगर शिक्षकों पर एफआईआर के साथ कारवाई की अनुशंसा।
दरभंगा: हड़ताली नियोजित शिक्षकों के खिलाफ सरकार की सख्ती जारी है। दरभंगा में भी कारवाई शुरू हो गयी है। मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त को पत्र लिखकर 22 नगर शिक्षक – शिक्षिकाओं मैट्रिक परीक्षा के संचालन में बाधा पहुंचाने केलिए सम्बंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने एवं त्वरित गति से सक्षम प्राधिकार से कठोर अनुशासनात्मक कारवाई की अनुशंसा की है।
कारवाई की जद में आने वालों में मध्य विद्यालय कालीस्थान के शिक्षक रंजीत कुमार मिश्र, मध्य विद्यालय रत्नोपट्टी की शिक्षिका संगीता कुमारी, मध्य विद्यालय शुभंकरपुर की शिक्षिका प्रमीला कुमारी, प्राथमिक विद्यालय सतीहाराटोला के शिक्षक दिवाकर भारती एवं चंद्रकांत चौधरी, प्राथमिक विद्यालय रत्नोपट्टी कन्या के शिक्षक श्रवण कुमार झा, मध्य विद्यालय शुभंकरपुर के शिक्षक कृष्णा राय, प्राथमिक विद्यालय सतीहारा टोला के शिक्षक आनंद कुमार झा, विनोद कुमार झा, जयशंकर झा, बंशीदास कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार ठाकुर, राम कुमार झा, शिक्षिका मधु सिंह, नूतन कुमारी, बिंदु ठाकुर, मध्य विद्यालय बेलवा गंज के शिक्षिका दिलकिस बनो लाडली, प्राथमिक विद्यालय मिस्र टोला के शिक्षिका रेखा कुमारी, रीता प्रसाद वर्णमाल, पूनम कुमारी एवं ऊषा झा, मध्य विद्यालय अलीनगर नगर के शिक्षक जितेंद्र कुमार, मोहम्मद शमीम ऐजाजी शामिल हैं।

