
कांग्रेस चलाएगी मेरा बुथ-मेरा गौरव अभियान।
दरभंगा: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर जिला संगठन द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर मेरा बुथ, मेरा गौरव अभियान के तहत 10-10 कार्यकर्ताओं की कमिटी बनाने और नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान शुरू करेगी। जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में इसको लेकर बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव दिए। बैठक में शम्भुनाथ चौधरी पालन, रामपुकार चौधरी, रामनारायण झा, अरूण कुमार झा, पूर्व महापौर अजय कुमार जालान, रियाज अली, पूर्व निगम पार्षद रीता सिंह, प्रतिभा सिंह, उषा चौधरी, गणेश चौधरी, परमानंद झा, गणेश सिंह, मो. असलम, शिव कुमार ठाकुर, सुशील सिंह, अली अब्बास, भूषण आजाद, जयशंकर चौधरी, विनोदानंद चौधरी, उदय नारायण चौधरी, मनोज झा, जयंत झा, गुलाम शाहीद, महादेव चौधरी, सुदिष्ट कुमार ठाकुर, रतिकांत झा, राहुल झा, अजय कुमार चौधरी, अरविंद झा, शम्भु झा, राजा अंसारी, नारायणजी झा, धनंजय सिंह, हैदर अली खां, ललन राय, राव बिरेन्द्र, अश्विनी ठाकुर, संतोष श्रीवास्तव, दिलीप आचार्य, कन्हैया झा, अमरनाथ चौधरी, दयानंद पासवान, रामशखा पासवान, विरेन्द्र कुमार झा, मिथिलेश यादव, त्रिभुवन कुमार आदि उपस्थित थे।

