
किरतपुर में लोजपा का सदस्यता अभियान।
दरभंगा: किरतपुर प्रखंड के जमालपुर पंचायत अंतर्गत कबीर उच्च विद्यालय के प्रांगण में लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल और प्रखंड अध्यक्ष मनोज सहनी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर ठाकुर ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में 14 अप्रैल को होने वाली बिहार फस्ट बिहारी फस्ट महारैली में शामिल होकर इसे एतिहासिक बनावें। बैठक में देवकांत पासवान, बृजवाला राम, शशिबिंद कुमार यादव, सीताराम पासवान, पप्पू पासवान, कमलदेव पासवान, धीरेन्द्र पासवान, अशेश्वर मुखिया, झगरा तरवाड़ा, अजीत कुमार राम, शिव शंकर पासवान आदि उपस्थित थे।

