Home Featured शिवरात्रि व होली को लेकर शांति समिति की बैठक।
Featured - मुख्य - February 18, 2020

शिवरात्रि व होली को लेकर शांति समिति की बैठक।

मनीगाछी: महाशिवरात्रि एवं होली पर्व को लेकर नेहरा ओपी परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जगदीशपुर पंचायत के मुखिया कैलाश सहनी, सरपंच बैद्यनाथ सहनी, राम दयाल सहनी, जयराम चौधरी, अब्दुल कलाम, राघोपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया अशोक साह, अवधेश पासवान, विश्वनाथ सहनी, महेश सहनी, अर्जुन सहनी, जयराम चौधरी सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने शराब बंदी के लिए लिए पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में ताड़ी की दुकान पर भी पुलिस को विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया। बताया जाता है कि ताड़ी की दुकानों में यूरिया खाद एवं नशा के टैबलेट से बनायी जा रही ताड़ी की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। साथ ही इसकी आड़ में ताड़ी दुकानदार चोरी छिपे देशी शराब का धंधा भी करते हैं। ताड़ी पर कानूनी प्रतिबंध नहीं रहने की आड़ में ऐसे कारोबार चल रहे हैं। ओपी अध्यक्ष ने लोगों से आग्रह किया कि वे पुलिस प्रशासन द्वारा नशामुक्ति के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में सहयोगी की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने महाशिवरात्रि एवं होली पर्व को शांति पूर्वक मनाने का आग्रह लोगों से किया। तथा उच्चकों, शरारती लोगों पर विशेष नजर रखने के साथ ही ऐसे लोगों के बारे में पुलिस को सूचना देने का भी आग्रह लोगों से की। मौके पर एस आई सुशील कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply