
दुर्दांत अपराधियों को लोडेड पिस्टल के साथ दबोच पुलिस ने विफल किया लूट का प्रयास।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: लूट की योजना बनाते समय अंतर जिला के अपराध कर्मियों से भारी मात्रा में अग्नेयास्त्र कारतूस की बरामदगी करने में दरभंगा पुलिस ने कामयाबी पाई है। वहीं पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि दरभंगा जिला में वाहन चेकिंग के दौरान बहेड़ी थाना के बैंक आॅफ इंडिया के पास जब पुलिस पहुंची, तो बैंक में प्रतिनियुक्त चौकीदार ने बताया कि दो अजनबी लड़के सुबह बैंक खुलने के बाद से बैंक के पास मंडरा रहे हैं। बैंक
से बाहर निकल रहे थे तो चौकीदार ने एक लड़का जो लाल रंग का शर्ट पहना हुआ था उसकी तरफ इशारा करते हुए बताया कि इस लड़के के साथ अन्य लड़के भी चक्कर लगा रहे हैं। जब पुलिस ने उन लड़कों को रुकने का इशारा किया तो वे तेजी से सड़क की ओर भागे और सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल से भागने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने पीछा कर अमता सोमहॉट गाछी चौक के पास से दोनों तरफ से पुलिस बल के सहयोग से दोनों मोटरसाइकिल पर सवार चार लड़कों को गिरफ्तार किया
गया। पकड़े गए लड़को में खगड़िया निवासी अनिल कुमार सिंह, वैशाली निवासी पप्पू कुमार, समस्तीपुर निवासी सन्नी कुमार, मालिपुर के दिनेश कुमार सहनी शामिल हैं। इन लोगों के पास से 4 लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस, मोबाइल, लोहे का औजार और दो मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। इन लोगों ने बताया कि लूटकांड में कई बार जेल जा चुके हैं।

