Home Featured खिरमा बीआरसी पर हड़ताली शिक्षकों का प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - February 19, 2020

खिरमा बीआरसी पर हड़ताली शिक्षकों का प्रदर्शन।

दरभंगा: बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति केवटी के तत्वाधान में हड़ताल का तीसरा दिन बुधवार को सफलता पूर्वक संचालित हुआ। हड़ताली शिक्षक पूरे जोश में दिख रहे थे। आज पुन: पूर्व की भांति टोली बनाकर विभिन्न विद्यालयों का हड़ताली शिक्षकों का दौरा किया गया। जिसमें जो शिक्षक हड़ताल में नहीं गए थे। वह हड़ताल में आकर हड़तालियों का हौसला बढा रहे थे। टोली का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा, मो. अलाउद्दीन, गुफरान अहमद, इम्तियाज अहमद, शशिभूषण कुमार, इकराम हैदर, रामबाबू, अब्दुल्लाह, श्याम कुमार, अजय कुमार मिश्रा, नवीन कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश जी, रामनंदन मोची, मोहम्मद, नरेंद्र कुमार ,कमलेश कुमार सिंह आदि कर रहे थे।

Share

Leave a Reply