Home Featured दरभंगा के 22 शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, डीईओ की अनुशंसा के बाद नगर आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण।
Featured - मुख्य - February 20, 2020

दरभंगा के 22 शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, डीईओ की अनुशंसा के बाद नगर आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण।

दरभंगा: शिक्षकों की हड़ताल को लेकर जहां एकतरफ शिक्षकों हड़ताली खेमा झुकने का नाम नही ले रहा है, वहीं सरकार भी लगातार सख्ती बरतती जा रही है। पटना में दो शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद दरभंगा नगर के 22 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गयी है।
ज्ञात हो कि दो दिन पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त को पत्र लिख दरभंगा नगर के 22 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कर सक्षम प्राधिकार द्वारा कठोर अनुशासनात्मक कारवाई की थी। इसी पत्र के आलोक में गुरुवार को नगर आयुक्त द्वारा उन सभी शिक्षकों से कार्य करने से इंकार करने के विरुद्ध स्पष्टीकरण पूछा है। यदि एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नही दिया गया तो उनके विरुद्ध बर्खास्तगी की कारवाई की जा सकती है।
नगर आयुक्त द्वारा स्पष्टीकरण से मामला और तूल पकड़ने की उम्मीद है। ऐसे में यदि इन शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कारवाई होती है तो देखने वाली बात होगी कि इससे अंदोलन और तेज होता है या सरकार दवाब में हड़ताल कमजोर पड़ता है। हालांकि सरकार ने इस मामले में न झुकने का अपना रुख साफ कर दिया है। दरभंगा में डीईओ की अनुशंसा के बाद नगर आयुक्त का स्पष्टीकरण कहीं न कहीं इन शिक्षकों के भविष्य पर लटक रहे खतरे की ओर इशारा जरूर करता नजर आ रहा है।

Share

Leave a Reply