Home Featured नवनिर्मित मन्दिर में हनुमानजी के साथ शिव-पार्वती एवं गणेश की प्रतिमा स्थापित।
Featured - मुख्य - February 21, 2020

नवनिर्मित मन्दिर में हनुमानजी के साथ शिव-पार्वती एवं गणेश की प्रतिमा स्थापित।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर गांव के उत्तरवारी टोला में शक्रवार को नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान जी के साथ शिव-पार्वती एवं गणेश जी की प्रतिमा स्थापित हुई। प्रतिमा स्थापना केलिए आयोजित पूजा में खराजपुर पंचायत के दर्जनों लोगो ने भाग लिया। वेद एवं मंत्रों उच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गयी।
बताते चलें कि पिछले कई दिनों से इस मंदिर का निर्माण हो रहा था जो आज पूरा हुआ तथा संगमरमर के हनुमानजी तथा महादेव पार्वती एवं गणेश जी का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। पंडित अमरनाथ मिश्रा एवं प्रसिद्ध विद्वान पंडित विश्वनाथ झा अपने वैदिक मंत्रों उच्चारण से पूरे गांव को विभोर कर दिया। कई गांव से लोग यहां उपस्थित होकर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिए और भगवान से सुख एवं शांति की प्रार्थना की गयी।
प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कई कीर्तन मंडली एवं जागरण कर्ता की उपस्थिति होगी। शाम पांच बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
प्राण प्रतिष्ठा में महेंद्र मिश्रा के द्वारा पूजा पाठ किया गया।

 

Share

Leave a Reply