Home Featured दूसरे बदले परीक्षा दे रहा युवक धराया, किया गया पुलिस के हवाले।
Featured - मुख्य - February 21, 2020

दूसरे बदले परीक्षा दे रहा युवक धराया, किया गया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: मैट्रिक परीक्षा के दौरान शुक्रवार को जिला स्कूल, लहेरियासराय परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में भाषा की परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। डीपीओ सह प्रभारी प्रधानाचार्य जिला स्कूल संजय कुमार देव कन्हैया ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिला स्कूल परीक्षा केंद्र पर जाले प्रखंड के टीवी हाई स्कूल ब्रहमपुर के छात्र संजीव कुमार राम के बदले परीक्षा दे रहे आकाश कुमार को फर्जी विद्यार्थी के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया। आकाश कुमार मधुबनी जिला के घोघरडीहा थाना अंतर्गत तिलाठ गांव का रहने वाला है। आकाश कुमार नगर के लक्ष्मीसागर निवासी एक अभिभावक के द्वारा पैसे की लालच देने को लेकर इस कार्य में लिप्त हुआ। डीपीओ ने बताया कि आकाश कुमार को लहेरियासराय थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

Share

Leave a Reply