
हंटर डॉग की बदौलत सीआईटी ने फिर पकड़ी भारी मात्रा में शराब।
दरभंगा: सीआईटी पुलिस की टीम ने इंस्पेक्टर शिवमुनि प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को बहादुरपुर प्रखंड के अहिला गांव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। इसके अलावा शराब तस्करी में शामिल मिथिलेश राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी बाबूराम ने बताया कि सूचना के आधार पर सीआईटी पुलिस की टीम
ने अहिला गांव में जाकर मिथिलेश राय और दिलीप राय के कटघरा में तलाशी लिया। जिसमें कुल 189 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। जिसमें 775 एमएल का 21
बोतल, 375 एमएल का 194 बोतल व 180 एमएल का 558 बोतल शामिल है। एसएसपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए जप्त शराब व तस्कर को बहादुरपुर प्रभारी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार को सौंप दिया गया है।

