Home Featured दो दिनों में गृहछति मुआवजा का करें भुगतान : डीएम।
Featured - मुख्य - February 28, 2020

दो दिनों में गृहछति मुआवजा का करें भुगतान : डीएम।

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने अंचलाधिकारियों को दो दिनों के अंदर 2019 में आए बाढ में क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा भुगतान करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी आज वीडियों कांफ्रेंसिग के माध्यम से अंचलाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अंचलाधिकारियों से कहा कि मंगलवार को समीक्षा करेंगे। अगर भुगतान नहीं हुआ, तो आपदा प्रावधानों के तहत कारवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि बाढ के दौरान राहत और बचाव कार्य में समुदायिक रसोई चलाया गया था, लेकिन उसका भुगतान संबंधित स्कूलों को नहीं किया गया है और न ही नाव व नाविकों का भुगतान किया गया है। उन्होंने अविलंब भुगतान का आदेश दिया।

Share

Leave a Reply