
हड़ताली शिक्षकों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राज्यव्यापी हड़ताल के तहत बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल के विधायकों के का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष शम्भु यादव ने बताया कि हड़ताली शिक्षकों ने जिला अतिथि गृह में विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी और भोला यादव को ज्ञापन सौंपा। वहीं शिक्षकों ने विधायक ललित कुमार यादव और विधायक अमरनाथ गामी के आवास पर जाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि हमलोगों ने मांग किया है कि हमारी मांगों को आपलोग सरकार के समक्ष रखें। श्री यादव ने बताया कि विधायकों के द्वारा शिक्षकों की मांगों को गंभीरता पूर्वक सदन में रखने का आश्वासन मिला है। वहीं विश्वास दिलाया गया
कि शिक्षकों की लड़ाई में वे उनके साथ हैं। इधर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शम्भु यादव ने बताया कि सरकार सदन में झुठा तथ्य रखकर राज्य की जनता को गुमराह कर रही है कि शिक्षकों का वेतन बढ़ाने से राज्य का खजाना खाली हो जाएगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद 60 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार से अनुदान के रूप में दिया जाता है और अगर वर्तमान में राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की भांति वेतनमान और सेवा शर्त के साथ सहायक शिक्षक और राज्यकर्मी का दर्जा देती है, तो बिहार के वर्तमान कुल बजट का दो प्रतिशत भी शिक्षकों के वेतन पर खर्च नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि
मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री निरंतर शिक्षकों को अपमानित कर रहे हैं। मौके पर प्रशांत कुमार झा, यास्मिन आरा, शारदा मिश्रा, मेनका कुमारी, भारती रंजन कुमारी, रजनी कुमारी, मो. एखलाक, मो. एकराम, मो. गुफरान, मो. नइम, प्रमोद कुमार यादव, दिनेश कुमार, मनोज कुमार ठाकुर, नंदकिशोर लालदेव, उपदेश कुमार, धनंजय झा, अनिल कुमार यादव, अजय कुमार यादव, चंद्रभानु सिंह, हरमिंदर कुमार, सुरेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

