
देश और समाज के निर्माण में अहम योगदान देने वाले सवर्ण समाज को किया जा रहा कमजोर: उदय शंकर।
दरभंगा: रविवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक बिरौल के जग्गनाथपुर में पवन रॉय के आवासीय परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया रविन्द्र नाथ रॉय ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने कहा कि सवर्ण समाज को राजनीतिक साजिश के तहत कमजोर किया जा रहा है जबकि इस समाज ने समाज और देश निर्माण में अहम योगदान दिया है। एससी एसटी एक्ट जैसे काला कानून का दुरुपयोग हो रहा है जातिगत आरक्षण के कारण योग्यता को खत्म किया जा रहा है। समाज को एकजुट होकर प्रतिरोध करना होगा।मानवाधिकार संरक्षण
प्रतिष्ठान जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि संबिधान में समानता का अधिकार है तो फिर सवर्णो के साथ ही असमानता क्यों! सभी जातियों के आयोग बना है पर सवर्ण आयोग नही बना जो सौतेलापन की भावना को दर्शाता है। उन्होंने युवा एवं किसान आयोग के गठन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। सभी सदस्यों ने संगठन विस्तार हेतु निरन्तर बैठक करने एवं सदस्यता अभियान को शुरू करने की बात कही। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ
प्रभाकर झा, महामंत्री कैलाश कुमार चौधरी, देवकुमार झा, कृष्ण कुमार मिश्र प्रभाकर, राजीव चौधरी, बैद्यनाथ झा, पवन रॉय, अजित रॉय, विकास रॉय, राधारमण झा, राधेश्याम चौधरी(मुखिया), निर्मल रॉय, नवीन रॉय, सुभाष रॉय, सम्पूर्णानंद, कौशल झा, शारदा नंद रॉय, संजय रॉय, सरोज रॉय, सुबोध पाठक, संजीव झा, महेश झा, बीरेंद्र झा, गजेंद्र रॉय, सतीश रॉय, रमेश रॉय, उमाशंकर रॉय, रौशन मिश्र, शम्भू रॉय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

