Home Featured अंतर महाविद्यालय एकलव्य एवं तरंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।
Featured - मुख्य - March 1, 2020

अंतर महाविद्यालय एकलव्य एवं तरंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

दरभंगा: महारानी अधिरानी रमेश्वरी लता संस्कृत महाविद्यालय, दरभंगा में अंतर महाविद्यालय स्तर पर एकलव्य और तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कामेश्वर सिंह दरभंगा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सर्वनारायण झा ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। वहीं प्रतिकुलपति ने भी कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला। एकलव्य प्रतियोगिता में क्रिकेट मैच निर्धारित था जिसमें आठ महाविद्यालयों ने भाग लिया। पहला मैच रमेश्वरी लता बनाम म. म. लता, लोहना, जिसमें रमेश्वर लता विजयी हुआ। दूसरा मैच बाथो बनाम अहिल्या स्थान जिसमें बाथो विजयी हुआ। तीसरा मैच मदनेश्वर स्थान बनाम ईसहपुर जिसमें ईसहपुर विजयी हआ। चौथा मैच खगड़िया बनाम खम्हार ( बेगूसराय) जिसमें खम्हार टीम विजयी हुआ। सायं 6 बजे तरंग प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय में किया गया। जिसमें रामेश्वर लता संस्कृत महाविद्यालय दरभंगा, नागार्जुन उमेश संस्कृत महाविद्यालय तरौनी, बाबा साहेब राम संस्कृत महाविद्यालय पचाढ़ी, श्री जगदम्बा संस्कृत महाविद्यालय बाथों, कल्याणी मिथिला संस्कृत महाविद्यालय दीप, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पटना के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियगिता में पूर्व से निर्धारित विषय नाटक, नृत्य, एकल गायन, समूह गायन, माइम, स्ट्रीट निर्धारित था। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश झा ने संबोधन करते हुए अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बच्चों को शास्त्रों में पटु बनाने के लिए इस। पद्धति को भी अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

Share

Leave a Reply