Home Featured मार्च 2020 तक हर घर पहुंचाएं नल का जल: डीएम।
Featured - मुख्य - March 2, 2020

मार्च 2020 तक हर घर पहुंचाएं नल का जल: डीएम।

दरभंगा: डीएम ने कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल को छूटे हुए घरों में तेजी से पानी का कनेक्शन पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मार्च 2020 तक प्रत्येक घर में नल का जल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त किया जाये।
वे नल-जल योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के पदाधिकारी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना का क्रियान्वयन पंचायत राज विभाग एवं पीएचईडी दोनों द्वारा किया जा रहा है। दोनों विभागों का क्षेत्र अलग-अलग निर्धारित किया हुआ है इसलिये पंचायत एवं लोक स्वास्थ्य द्वारा अपने अपने आवंटित वार्डों में ही नल-जल योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा. किसी भी सूरत में डुप्लकेसी नहीं होनी चाहिए। डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को जिला अंतर्गत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई।

Share

Leave a Reply