
महंगे मोबाइलों एवं डेढ़ लाख नगद के साथ दो गिरफ्तार।
दरभंगा: मब्बी ओपी पुलिस ने रविवार को हवाई अड्डा एटीएम गेट के सामने गाछी में टेंट लगाकर रह रहे लोगों में से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के महरौनी थाना क्षेत्र के सिंगेपुर गांव निवासी प्रमोद एवं जितेंद्र के रूप में हुई है। युवकों के पास से पुलिस ने सात महंगे मोबाइल फोन एवं डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किये हैं। आशंका है कि सभी मोबाइल फोन चोरी के हैं।
बताया जाता है कि पुलिस को आरोपी युवकों द्वारा
राहगीर से छीन- झपट करने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा वहां छापेमारी करने पर प्रमोद के तंबू से तीन एंड्राइड मोबाइल एवं एक लाख पांच हजार नगद तथा
जितेंद्र के तंबू से चार मोबाइल व 45 हजार रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी पुष्टि ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने की है।

