
नगर थाना द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान।
दरभंगा: सोमवार को शहर के आयकर चौराहा पर नगर थाना की पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें गाड़ियों के डिक्की से हथियार आपत्तिजनक सामग्रियों सहित अन्य अति संवेदनशील सामग्रियों की जांच के गई। साथ ही बिना हेलमेट एवं ट्रिपल लोडिंग दोपहिया वाहनों को रोककर चालान काटा गया। नगर थाना सहित जिला के सभी थाना क्षेत्रों में दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के दिशा निर्देश पर समय-समय पर लगातार इस तरह के चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। यातायात नियम का पालन करने में दरभंगा के पत्रकारों ने
भी सहयोग किया जिसमें एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति दोनों ही हेलमेट के साथ चलते हुए देखे गए अभियान में पूरा सहयोग देते नजर आए। दरभंगा
यातायात थाना प्रभारी जयनंदन के नेतृत्व में लगातार वाहन चेकिंग अभियान में सहयोग उनके सहयोगियों द्वारा किया जाता है और चालान काटा जाता है।

