
शादी समारोह में सपरिवार शामिल होने गए रिटायर्ड फौजी के बन्द घर में चोरो ने किया हाथ साफ।
दरभंगा: जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव निवासी रिटायर फौजी हितनारायन साह के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के गहने की चोरी कर ली। बताया जाता है कि गृहस्वामी रविवार को मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के जजुआर (बगवासा) गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये सपरिवार गए थे।
जब वह सोमवार को दोपहर माधोपट्टी स्थित अपने घर वापस आये तो उनकी नजर घर के टूटे हुये मेन गेट के ताले पर पड़ी। वे अचम्भित हो तेजी से अंदर गए तो देखा
कि दो कमरों का भी ताला टूटा हुआ है और सभी समान बिखरा पड़ा है। उसके बाद सभी सदस्य सन्न रह गये।
रिटायर फौजी व गृहस्वामी ने बताया कि चोरी की इस घटना में चोरों नौ भर सोना के गहने, 45 भर चांदी के गहने, एक लैपटॉप सहित नकद 20 हजार रुपए के अलावा हजारों रुपये मूल्य के कीमती कपड़े पर हाथ साफ कर दिये। उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब छह लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी की गयी है। कयास लगाया जाता है कि चोर आगे से गेट का ताला तोड़ कर अंदर
आये और पीछे के गेट का ताला तोड़कर घटना को अंजाम देकर चले गये। चोरों ने चोरी के क्रम में कुल छह ताले तोड़े। वहीं चोरों का दो कम्बल व एक गमछा घटनास्थल पर ही छूट गया। घटना की सूचना मिलते ही कमतौल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।

