
दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में जल-जीवन-हरियाली दिवस पर विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन।
दरभंगा: मंगलवार को दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत संचालित बीएड नियमित में जल जीवन हरियाली दिवस पर सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत पर विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
व्याख्यानमाला के दौरान अपने संबोधन में निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर सरदार अरविंद सिंह ने सौर ऊर्जा के प्रोत्साहन एवं उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर छात्र छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों द्वारा दिए गए भाषण की प्रशंसा की।
इस अवसर पर बी एड (नियमित) विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार मिलन ने सौर ऊर्जा के माध्यम से जीवन
के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की बात कही। इस समारोह में निदेशालय के उपनिदेशक डॉ शंभू प्रसाद बी एड (नियमित )के शिक्षक सुभ्रा, ज्ञान प्रकाश तिवारी, शुभम लाल दास ,कुमार सत्यम एवं अन्य शिक्षक उपस्थित
थे । इस विशेष व्याख्यानमाला में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी बातों को रखा।
व्याख्यानमाला कार्यक्रम में मंच संचालन विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार मिलन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन निधि वत्स ने किया।

