
सेमीफाइनल में वेब मीडिया का राष्ट्रीय सहारा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हिन्दुस्तान से होगा मुकाबला।
दरभंगा: मीडिया स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा के तत्वाधान में आयोजित 13वें प्रमंडलीय मीडिया कप के सभी लीग मैच खत्म हो चुके हैं और आठ टीमो में चार टीमें सेमीफाइनल केलिए तैयार हो चुकी हैं।
शुक्रवार को ही डॉ0 नागेंद्र झा स्टेडियम में दोनो सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे। फाइनल मैच रविवार को होगा।
शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे पहला सेमीफाइनल वेब मीडिया और राष्ट्रीय सहारा के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरा सेमीफाइनल 11:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं हिन्दुस्तान के बीच होगा। दोनो मैचों के विजेताओं के बीच रविवार को खेला जाएगा।
बताते चलें कि टूर्नामेंट में आठ टीमो ने भाग लिया था। चार-चार टीमो का दो पुल बनाया गया। दोनो ही पुलों से दो दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है।
टूर्नामेंट में सबसे कम अनुभव वाली वेब मीडिया की टीम
ने पहला लीग मैच हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार एवं अपेक्षाकृत अधिक अनुभवी हिंदुस्तान एवं दैनिक भास्कर को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। टूर्नामेंट की सबसे कम अनुभवी टीम वेब मीडिया के प्रदर्शन को देखकर मीडिया कप क्रिकेट के जानकारों को भी कहीं न कहीं अचंभित जरूर हैं। हालांकि वेब मीडिया का सेमीफाइनल मुकाबला भी अपेक्षाकृत कहीं अधिक अनुभवी टीम राष्ट्रीय सहारा से है। पर यदि वेब मीडिया के पिछले मैचों में प्रदर्शन को देखा जाय तो लीग मैचों के बाद सेमीफाइनल में उलटफेर की संभावना से इंकार नही किया जा सकता।

