
कोरोना वायरस से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की जरूरत: डीएम।
दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने कहा है कि कोरोना से घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है. सभी लोंगो को सिर्फ सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी लोंगो को साफ सफाई पर विशेष सजग रहना चाहिए. खासकर अपने हाथों को बराबर साफ करते रहना चाहिए. लोंगो को ज्यादा भीड़ भाड़ बाले जगहों पर जाने से बचना चाहिए. अफवाहों से बचना चाहिए.
जिलाधिकारी ने कहा कि दरभंगा में फ़िलहाल कोरोना वायरस का कोई केस नहीं मिला है. जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु पूरी एहतियात बरती जा रहीं है. एस.ओ.पी. के तहत सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में वार्ड चिन्हित कर तैयार हालत में रखा गया है. सभी चिकित्स्कों को अलर्ट मोड में रखा गया है.
उन्होंने ये बातें गुरुवार को भिभिन्न बैठकों में कहीं है.

